चंदौली, अप्रैल 3 -- चंदौली, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को चन्द्रा त्रिपाठी भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन सहित जिले के जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि शासन सत्ता में बैठे लोग पंडित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय का अस्तित्व मिटाने पर लगे हैं। यदि ऐसा किया गया तो कांग्रेसजन चुप नहीं बैठेंगे। जिले की जनता के साथ मिलकर कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। ताकि जिला अस्पताल अपने वजूद में कायम रहे।उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाप के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल की सुविधाओं को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे यह प्रतीत होने लगा है कि भाजपा सरकार पंड...