जिला अस्पतालों का स्वास्थ्य विभाग कराएगा गैप असेसमेंट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार ने सभी जिला अस्पतालों को चरणबद्ध तरीके से सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस करने की पहल शुरू कर दी है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग सहित सभी जिला अस्पतालों का गैप असेसमेंट कराएगा। गैप असेसमेंट के जरिए अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों और जरूरी सुविधाओं के बीच की कमी का पता लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य मरीजों को जिला स्तर पर ही आधुनिक और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े मेडिकल कॉलेज या दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों से ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.