सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। जिला अभियोजन कार्यालय भवन के निर्माण के लिए सोमवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह अवसर जिले की न्यायिक एवं अभियोजन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अभियोजन कार्यालय भवन के निर्माण से अभियोजन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक कार्य वातावरण उपलब्ध होगा, इससे उनके कार्यों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लंबे समय से अभियोजन विभाग को एक समुचित एवं सुव्यवस्थित भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, इसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। भवन निर्माण के साथ ही तीनों नए न्याय कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटलीकरण एवं आधुनिकीकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी। इससे न्याय प्रणाली और अभियोजन कार्यों के बीच बेहतर तारतम्यता स्थाप...