जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में आज से नामांकन
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष-मंत्री सहित 19 पदों के लिए 15 जुलाई को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। गुरुवार से नामांकन शुरू होगा जो कि 25 मई तक चलेगा। चुनाव में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के चार पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक नामांकन फार्म जमा होंगे। अबकी प्रत्याशियों को 54 दिन प्रचार के मिलेंगे। चुनाव में वैध मतदाता की संख्या सात हजार है। उल्लेखनीय है कि अब तक कोई आचार संहिता की अधिसूचना जारी नहीं की गई है।जिला अधिवक्ता संघ के एल्डर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष शीतल प्रसाद मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता संघ में पूर्व से ही उपाध्यक्ष के दो पद थे, इस बार एक नया पद सृजित कर महिला वकील के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.