प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के वर्ष 2025-26 के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय के अनुसार जारी अंतिम सूची में अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष पद के लिए 19, महिला उपाध्यक्ष पद पर 4, मंत्री पद पर 13, संयुक्त मंत्री पद पर 17, महिला संयुक्त मंत्री पद पर 4, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर 11, ऑडीटर पद पर 7 तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहीं हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मंत्री पद के एक प्रत्याशी ऋषि कुमार का नामांकन अवैध पाया गया, इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के तीन दावेदारों के नामांकन भी निरस्त कर दिए गए। सूचना में बताया गया है कि नाम...