लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष मंत्री समेत चौदह पदों के लिये बत्तीस प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारियों ने की। सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। शुक्रवार को इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं और 17 जनवरी को को मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लादजी ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये पांच प्रत्याशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिये आठ प्रत्याशी, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों के ...