जिला अधिवक्ता संघ के भवन निर्माण कार्य को लेकर हुआ भूमि पूजन
लातेहार, मई 16 -- लातेहार, संवाददाता। जिला मुख्यालय में शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित भवन निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भूमि पूजन के साथ हो गई। पुरोहित पं. मनीष के वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक विधि-विधान के बीच अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने भवन की नींव रखी। वर्षों से स्वतंत्र भवन की प्रतीक्षा कर रहे अधिवक्ताओं के लिए यह दिन उपलब्धि से भरा रहा। यह भी पढ़ें- रुड़की कचहरी परिसर में सोलर प्लांट और ई लाइब्रेरी का लोकार्पणकार्यक्रम की महत्वपूर्णता कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन व पुलिस महकमे के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। बेहतर भवन व संसाधन मिलने से अधिवक्ताओं को कार्य करने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.