लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता संघ की डॉ राजेन्द्र प्रसाद वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी समेत पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज शिवकुमार सिंह, बार काउंसिल सदस्य अजयकुमार शुक्ल और पूर्व सांसद जफर अली नकवी समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला जज ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य रहने की आशा जतायी। जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए डॉ राजेन्द्र प्रसाद वाटिका में आयोजित शपथ ...