लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां हो गयी हैं। शनिवार की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच तक चलेगा। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और महामंत्री समेत ग्यारह पदों के लिए 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संघ के 2030 मतदाता शनिवार को मतपेटियों में इनके भाग्य का फैसला बन्द कर देंगे। 18 जनवरी को मतगणना करायी जाएगी। जबकि गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की कमान संभाल रहे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लाद जी ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अधिवक्ता संघ के पँ ब्रह्मादीन मिश्र स्मारक हॉल में ...