भागलपुर, नवम्बर 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला शतरंज संघ के कार्यालय में रविवार को अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में भागलपुर के विभिन्न हिस्सों से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पांच-पांच चक्र के चरणों में रैपिड फॉर्मेट (15 मिनट 10 सेकेंड) में खेला गया। इस दौरान अपराजित रहते हुए शौर्य राज ने पांच चक्रों में 4.5 अंक हासिल करके खिताब पर कब्जा जमाया। संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संघ 28 से 30 नवंबर को होने वाली बिहार राज्य स्कूली चयन प्रतियोगिता की तैयारी करने में जुटी हुई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। डॉ. आशीष गोपालिका एवं खेल प्रांगण में उपस्थित खिलाड़ी नव्या श्रीवास्तव के मध्य एक औपचारिक बाजी खेलकर शुरुआत हुई। डॉ. आशीष ने कह...