बरेली, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बरेली जिले की अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 23 अगस्त को होंगे। सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि ट्रायल राजश्री टेक्निकल कॉलेज, पीलीभीत रोड पर सुबह आठ बजे से शुरू होंगे। इसमें केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ सह सचिव ओपी कोहली से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...