खगडि़या, जून 13 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिलास्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आगामी 29 जून को शहर के जेएनकटी. इंटर विद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-15 (बालक) एवं अंडर-17 (बालक-बालिका) वर्ग की टीमें भाग लेंगी। जिला खेल पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में केवल जिलास्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी अन्य विद्यालय की टीम को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। अंडर-15 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 या उसके बाद तथा अंडर-17 (बालक-बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथ...