कोडरमा, मार्च 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति, नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तिलैया स्थित गायत्री मंदिर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिलास्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को दिन के 11 बजे से तिलैया गायत्री मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस समारोह में वर्ग 5 से 12 तक के कुल 114 विद्यालयों के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 45 मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे जीवन में आदर्श नागरिक बन सकें। जिला समन्वयक...