मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में अंडर-7, अंडर-9 एवं अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता रविवार को नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज में आयोजित होगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा करेंगे। संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अबतक 60 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अंडर-7 व अंडर-9 जिला शतरंज चैंपियनशिप आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...