सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। जिला स्तरीय 13वीं विक्रम ट्राफी 2026 का फाइनल क्रिकेट मैच बेहद रोमांचक रहा। घोघराहा गोट के खेल मैदान में रविवार को बबलू पटेल पुस्तकालय घोघराहा के तत्वाधान में स्व बबलू पटेल के स्मृति में आयोजित फाइनल मुकाबला आजाद क्रिकेट क्लब घोघराहा व छौरहिया के बीच खेला गया। जिसमें छौरहिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टुर्नामेंट पर कब्जा जमाया। इससे पहले फाइनल मैच में आजाद क्रिकेट क्लब घोघराहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआती झटकों के बाद छौरहिया टीम के कप्तान अनिष कुमार सिंह व छोटू ने 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 9 विकेट खोकर 171 रन बनाया। अनिष ने 41, अनुज ने 21, छोटू ने 14 व प्रकाश ने 12 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी में मोदी यादव ने 3 विकेट, जबकि चंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.