वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी। 15वीं वाराणसी जनपद स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता 12 से 15 जुलाई तक उदय प्रताप कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें प्रशिक्षक कार्तिक राम से संपर्क कर सकती हैं। प्रतियोगिता में जनपद से संबद्ध इकाइयों की टीमें ही प्रतिभाग कर सकती हैं। खिलाड़ियों की जन्म तिथि पहली जनवरी 2010 या इसके बाद की होनी चाहिए। प्रतियोगिता के माध्यम से वाराणसी जनपद की यूथ बालक एवं बालिका टीम का चयन किया जाएगा, जो 22 से 27 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी स्टेट यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने दी है। यह भी पढ़ें- जिला बॉस्केटबॉल के टीम चयन के ट्रायल 12 जुलाई को यह भी पढ़ें- कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बक्सर टीम का चयन 15...