जिलास्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
मधुबनी, अक्टूबर 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में 28 को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उत्सव के माध्यम से युवाओं को लोक संस्कृति से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दो स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं : युवा उत्सव का उद्घाटन समारोह नगर भवन में होगा। यहां समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समूह लोकनृत्य और समूह लोकगीत में प्रत्येक दल में सात मुख्य कलाकार और तीन सहयोगी कलाकार समेत अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.