खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर के खेल भवन में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्था के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण, पंचायत विकास योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरु किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया। यह प्रशिक्षण 11 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इधर डीपीआरओ ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना तथा पंचायतों को योजनाबद्ध, पारदर्शी एवं विकास की दिशा में सशक्त बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर विकास यो...