कुशीनगर, मार्च 27 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरपीआईसी कान्वेंट स्कूल खड्डा के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा और वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिकांश श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पाण्डेय ने बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। ​प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र कुशल रौनियार, शिवम गुप्ता और दिव्यांश दुबे ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। संकल्प पांडे ने द्वितीय तथा आयुष रौनियार और आयांश...