धनबाद, जून 18 -- धनबाद। धनबाद जिला तैराकी संघ क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में 28 जून को सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप करेगा। सब-जूनियर में 9-14 वर्ष (जन्म 2012-2017), जूनियर 15-18 वर्ष (जन्म 2008-2011) में जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही भाग ले पाएंगे। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, आईएम और रिले स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता को लेकर यूनियन क्लब में अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर सचिव कंचन सिंह, कोषाध्यक्ष कुणाल किशोर, सहायक सचिव पप्पू सिंह, संयुक्त सचिव हिमांशु डोकानिया और सदस्य आलोक अग्रवाल, अमित प्रेमित, डॉ नीलम बाला व प्रविता धामा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...