बहराइच, अगस्त 1 -- बहराइच,संवाददाता। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 05 अगस्त को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि यह कॉन्क्लेव दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाना है।कॉन्क्लेव में आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण एवं टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण और परिचर्चा होगी। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।गोष्ठी में दुग्धशाला विका...