जिलास्तरीय चयन-ट्रायल्स का हुआ आयोजन
बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जारी है। बुधवार को भी आठ खेलों में खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल हुआ। खेल निदेशालय के निर्देश पर 23 से 26 मार्च तक जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलस्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कबड्डी बालक वर्ग, क्रिकेट, बास्केटबॉल बालक वर्ग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स बालक वर्ग, बॉक्सिंग बालक वर्ग, जूड़ो बालक वर्ग और हैंडबॉल बालक वर्ग का चयन-ट्रायल हुआ। बालिका वर्ग का चयन-ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.