बगहा, मई 23 -- बेतिया। पश्चिम चंपारण खो-खो संघ द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आधार पर सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका टीम का चयन किया गया, जो जमुई में आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में पश्चिम चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन प्रक्रिया जिला सचिव प्रमोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। संघ के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, चेयरमैन सीमा माधोगरिया तथा साजन कुमार राय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि खिलाड़ी अनुशासन, मेहनत एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन करें। यह भी पढ़ें- सीनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का चयन, जमुई में दिखाएंगे दम गौरतलब है कि सीनियर स्टेट खो-खो चै...