मेरठ, मार्च 7 -- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर शनिवार को मेरा युवा भारत मेरठ के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए युवाओं ने प्रतिभाग कर खेल कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनिंदर पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर मदन पाल सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओ में 100 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शामिल रही। बालिका वर्ग के लिए रस्साकसी और बालक वर्ग के लिए वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी ब्लॉक के खिलाड़ियों के बीच कांटे के मुकाबले देखने को मिले। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत यादव, राहुल सिंह, मनीष, संदीप , वरुण, नरेंद्र, नितिन, शुभ...