जिलावासियों से दोपहर में अनावश्यक बाहर नहीं निकले: डीएम
जमुई, मई 21 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान, संभावित हीट वेव (लू) और सूखे जैसी गंभीर आपदाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए इसके समुचित प्रबंधन और पूर्व तैयारियों के मद्देनजर आज समाहरणालय स्थित सभा-कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मई से लेकर 26 मई तक जिले में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है, जिस दौरान तापमान 41 डिग्री से बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए जिला पदाधिकारी ने जिले में एक सुदृढ़, संवेदनशील और त्वरित कार्यप्रणाली (मैकेनिज्म) बनाकर काम करने पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- राज्य आपदा प्राधिकरण ने भीषण गर्मी एवं लू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.