देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर। देवघर जिला के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि देवघर में पदस्थापन गर्व का विषय है। हमारा प्रयास रहेगा कि आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर्स, मीडिया, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो, ताकि बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। साथ ही धरातल पर सरकार की शत-प्रतिशत योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वंचित लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ अच्छादित किया जा सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.