प्रयागराज, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कुलभास्कर इंटर कॉलेज में हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सबसे पहले रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना गया। सुभाष चन्द्र इंटर कॉलेज छीतूपुर करमा के सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र सिंह को जिलामंत्री चुना गया। केदारनाथ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खटगिया के सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष, इलाहाबाद इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. सुनीता सिंह को महिला उपाध्यक्ष, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज जारी के बैजनाथ सिंह को संयुक्त मंत्री तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुट्‌ठीगंज की सहायक अध्यापिका दीपा भारतीय को महिला संयुक्त-मंत्री चुना गया। प्रांतीय महामंत्री लालमणि द्विवेदी, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. आद्याप्र...