औरैया, फरवरी 13 -- एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव सुरैन्धा निवासी जिलाबदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिहर सिंह ने बताया कि सुरैन्धा निवासी प्रदीप चौहान पुत्र हरीसिंह को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा 16 दिसंबर को जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली। गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे उपनिरीक्षक बालेन्द्र पाण्डेय ने हमराही अंकित कुमार व पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...