कानपुर, जून 6 -- सचेंडी। सचेंडी पुलिस ने जिलाबदर आरोपित करन राठौर को जेल भेजा है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि बिठूर के मकसूदाबाद निवासी करन राठौर को बिठूर पुलिस ने छह माह के लिए जिलाबदर किया था। बावजूद इसके आरोपित सचेंडी थानाक्षेत्र में घूम रहा था। आरोपित को शुक्रवार रात को सचेंडी के भैलामऊ स्थित एग्रो फार्म प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...