गौरीगंज, मई 13 -- मुसाफिरखाना। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने जिलाबदर चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम दिछौली निवासी सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय रामराज सिंह को डीएम द्वारा जिलाबदर घोषित किया गया है। लेकिन उसके क्षेत्र में ही रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद बीते मंगलवार की देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर अभियुक्त को उसके घर के पास से पकड़ लिया गया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...