गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने जिलाबदर होने के बावजूद कमिश्नरेट की सीमा में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि छह जनवरी की रात आरडीसी चौकी प्रभारी अशपाल सिंह टीम के साथ हिंट चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मसूरी थाने से जिलाबदर विशाल उर्फ विशु आरडीसी-जे-ब्लॉक के सामने सर्विस रोड पर मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना विशाल उर्फ विशु बताया। उसने स्वीकार किया कि वह थाना मसूरी से जिला बदर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...