जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
बिजनौर, जुलाई 22 -- बिजनौर। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बुधवार को प्रशासन ने लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए कई कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान और जनता की आवाज़ उठाने के अपने संघर्ष को जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, सेवादल के जिलाध्यक्ष अफ़ज़ल क़ुरैशी तथा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष खालिद अंसारी को संयुक्त रूप से नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच कर रहे सपा और कांग्रेस नेता हुए हाउस अरेस्ट उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन्हें घरों में रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.