बिजनौर, जुलाई 23 -- सपा और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन के मद्देनजर जिला पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के मददेनजर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए ही मंगलवार की रात की कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घर से निकलने से रोक दिया है। नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया है। पुलिस ने पार्टी जिलाध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, सेवादल के जिलाध्यक्ष अफजल क़ुरैशी तथा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष खालिद अंसारी को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के समर्थन में उतरे सपा और कांग्रेसी कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बुधवार को प्रशासन ने लोक...