मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- जानसठ। भारतीय किसान यूनियन में जानसठ में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दाह खेड़ी निवासी कार्यकर्ता नूर मोहम्मद की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई थी। भाकियू जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान, युवा ब्लॉक अध्यक्ष,बबलू चपराना युवा तहसील अध्यक्ष,सुमित सदर ब्लॉक अध्यक्ष, नीरज, हैप्पी बालियान, असरफ, गुलसनवर,आबाद आदि के साथ पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष योगेश बालियान ने घोषणा करते हुए कहा कि 51000 ब्लाक जानसठ की इकाई अपनी ओर से मृतक कार्यकर्ता नूर मोहम्मद के परिजनों को देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...