आगरा, दिसम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत लाल एवं महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को जिला स्तरीय दो वार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन सहावर विकास खंड में आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष बदायूं को जिले का चुनाव अधिकारी बनाया गया। जिनके नेतत्व में हुई चुनाव प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष बदायूं लाल बहादुर सिंह ने सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री पद पर सुखबीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री पद पर रंजीत कुमार, और जिला संप्रेक्षक पद पर कमल सिंह ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया। प्रांतीय स्तर से निर्धारि...