सोनभद्र, मई 25 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैराही के भाजपा कार्यकर्ता और विधानसभा क्षेत्र के रेणुकूट मंडल बूथ संख्या 317 रामजीत के पैर टूटने के उपरांत उनके खैराही आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने पहुंच कर कुशलक्षेम लिया। इस दौरान उनकी आर्थिक मदद कर राहत पहुंचाने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष ने ईश्वर से उनको जल्द स्वस्थ होने की कामना किया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। हमें मुसीबत में एक दूसरे का साथ देना चाहिए यहीं हमारी सभ्यता और संस्कृति है। हमें समाज में भाई चारा और मेल भाव बना कर गांव के असली ताकत को बरकरार रखने की जरूरत है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन, राकेश पाण्डेय, रेनुकूट मण्डल अध्यक्ष छवि साह, सुनील केशरी, भाजयुमो जिलामंत्री अभिषेक...