जिलाध्यक्ष ने चार विधानसभाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया
काशीपुर, मई 12 -- जसपुर, संवाददाता। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ने चार विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का स्वागत कर सम्मनित किया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति के ग्रीन फोर्ड स्कूल रोड स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर विस क्षेत्रों के पदाधिकारियों का स्वागत कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही भाजपा की नीति एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को भी प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका आभार जताया। यहां राजेंद्र सैनी, बलवंत सिंह, इंद्रपाल, हीरालाल सैनी, राहुल सैनी, संजय मौर्य, कुमार कश्यप, सुनील कश्यप मनदीप सिंह, प्रदीप कश्यप, संजय प्रजापति, दीवान सैनी, आकाश प्रजापति, सूरज सैनी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.