प्रयागराज, मई 10 -- भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने रविवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने और कृष्णा पासवान सहित अन्य लोगों को प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की बधाई दी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता अब जान गई है कि मोदी ही देश का विकास और भला कर सकते हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह, संतोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, श्याम सुंदर दुबे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से मंत्री पद तक का सफर...कृष्णा पासवान को मिला निष्ठा और सादगी का इनाम

हिंदी हिन्दुस्तान की ...