बागेश्वर, अप्रैल 13 -- बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोकुल परिहार के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भव्य बाइक रैली निकाली। रैली द्बागड़ बाइपास से शुरू होकर नगर के मुख्य सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने और कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फरस्वाण, हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, सागर जोशी, बाल कृष्ण, सुनील भंडारी, राजेंद्र टगड़िया, ललित बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...