फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का पीरनपुर में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती के नेतृत्व में उन्हे 21 किलो की माला पहनाकर व स्मृति चिंह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों व रीतियों का बखान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सब का साथ सबका विकास की तर्ज पर सभी जाति व धर्म के लोगो के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है जो अन्य सरकारों में देखने को नहीं मिलता। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, संजय नाहर, प्रदीप कुमार, मुकेश भारती, हिमांशु भारती, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...