पीलीभीत, मार्च 23 -- पूरनपुर। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गोकुल प्रसाद मौर्या पहली बार पूरनपुर पहुंचे। कजरी निरंजनपुर में पीआरपीएस मेडिकल कालेज के एमडी अमित मिश्रा, पंजाब पैलेस के पास ब्लाक प्रमुख पति अपूर्व ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। खुटार हाइवे पर कई जगह रोककर उन्हें फूलामलाएं पहनाई गई। काफिले के साथ पूरनपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष का सिरसा चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह जुलूस कर शक्ल में नगरपालिका कायालय पहुंचे। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने यहां प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उपरांत जिलाध्यक्ष रवाना हो गए। इस दौरान एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, महादेव गाइन, जिला उपाध्यक्ष अतिंदर पाल सिंह, ब्...