शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ टाउन हॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह, शहीद द्वार एवं शहीद उद्यान में राज्य स्मार्ट सिटी योजना तथा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। गांधी भवन प्रेक्षागृह में 462.62 लाख रुपये स्वीकृत धनराशि से मुख्य भवन के रिनोवेशन के तहत फॉल्स सीलिंग, वॉल पैनलिंग, कारपेट फ्लोरिंग, स्टेज पर वुडन फ्लोरिंग, 600 ऑडिटोरियम चेयर, लाइट एंड साउंड सिस्टम, एंट्रेंस लॉबी के मरम्मत कार्य, बाहरी फसाड़ का सौंदर्यीकरण, स्टेज साइक्लोरामा व पर्दे का कार्य तथा 75 टन एयर कंडीशनिंग और एलईडी स्क्रीन की स्थापना की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दोनों तरफ बड़े पंखे लगाने, स्क्रीन को ऊंचाई पर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.