मऊ, दिसम्बर 23 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने रविवार की देर शाम जनपद में बने स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं स्थलों पर अलाव जलने की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित को अनवरत रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोपागंज स्थित अस्थाई रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से रैन बसेरे में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कोपागंज को शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त रजाई, कंबल की व्यवस्था करने के साथ अलाव जलाने अथवा हीटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घोसी, दोहरीघाट तथा कोपागंज स्थित प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलने की स्थिति...