आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी का गुरुवार को निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने योग कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियां उन्होंने विशेष रूप ...