रामपुर, अप्रैल 5 -- जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने न्यायालय में योजित वादों के संबंध में कम स्टाम्प के प्रकरणों की जांच के लिए ग्राम पंचायत पैगा एवं सैंजनी नानकार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए कम स्टाम्प से संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालयीन वादों में स्टाम्प शुल्क का सही एवं पूर्ण भुगतान अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व की हानि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी न्यायालय में लंबित वादों का नियमित रूप से परीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक प्रकरण मे...