रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य गतिमान है। इसमें ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना 10 अप्रैल से प्रारंभ हो गई जो 24 अप्रैल तक की जा सकती है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील की स्व-गणना के माध्यम से न केवल राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें बल्कि जनगणना 2027 में भी भागीदार बनें। यह भी पढ़ें- 'सही जनगणना से मजबूत बनेगा देश' यहां एडीएम कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पाण...