संतकबीरनगर, जून 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में बस स्टेशन के मुख्य भवन के नींव का निर्माण किया जा रहा है, जिलाधिकारी द्वारा निर्माण में प्रयुक्त की जा रही ईंट, मोरंग व सरिया आदि का परीक्षण थर्ड पार्टी से कराने का निर्देश दिया।

निर्माण की स्थिति निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस स्टेशन के शौचालय का निर्माण अधूरा है। चहारदीवारी बनाई गई है वह भी अभी अधूरी है जिसे तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। लक्षित समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के सापेक्ष कार्य की धीमी प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में प्रगति एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते ...