उरई, अगस्त 15 -- उरई, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों सरस्वती देवी, गणेशी देवी, कौशल्या देवी और रामदेवी विद्यार्थी को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सेनानियों का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि दायित्वों को याद करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्व...