भागलपुर, जून 9 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट जिले के प्रतिभावान एवं रचनात्मक कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगलवार को खेल भवन में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने उत्कृष्ट चित्रकला एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने कलाकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मक सोच, कलात्मक कौशल और समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाले प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने का एक सशक्त सा...