सीवान, फरवरी 3 -- प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के साथ-साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार एवं जिला प्रबंधक एसएफसी को भी ज्ञापन सौंपकर निःशुल्क और निर्बाध पोषणयुक्त चावल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पक्षों को सुना और विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और राइस मिल संचालक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा करना असंभव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.